• Sat. Jul 11th, 2026

Namami Digital News

#NamamiDigitalNews

कला निकेतन इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न

ByNamami Digital News

Jul 11, 2026

नई दिल्ली (कविता उपाध्याय)

कला निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर द्वारा कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अभिभावक उन्मुखीकरण (Parent Orientation) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026-27, विषयवार तैयारी, नियमित उपस्थिति, समयपालन तथा आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

🌺✨️🎙कला निकेतन इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न

👇YouTube Link

कला निकेतन इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या ने अभिभावकों को सीबीएसई के नवीनतम परीक्षा सुधारों एवं मूल्यांकन प्रणाली से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने संशोधित पाठ्यक्रम, अवधारणात्मक एवं अनुप्रयोग आधारित प्रश्नों पर विशेष बल देते हुए रटने की बजाय समझ आधारित अध्ययन की आवश्यकता बताई।

संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर ओ.पी. राय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान, सामूहिक छायाचित्र एवं जलपान के साथ हुआ। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

By Namami Digital News

Namami Digital A Social News Channel दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जिसमें न्यूज चैनल राजनीति, अध्यात्म, ज्‍योतिष , मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से जुड़ी हुई न्यूज देखने को मिलती हैं।Namami Digital न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ बने रहें। Official website: www.namamidigital.com YouTube; https://www.youtube.com/c/NamamiDigitalNews Like us on Facebook : https://www.facebook.com/NamamiDigitalNews/ Facebook Page -https://www.facebook.com/Namami-Digital-News-109182121515892 Follow us on Twitter : https://twitter.com/NamamiDigital Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/namamidigitalnews/ Whatsapp Number: 8376939327 Email: info@namamidigital.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version