नई दिल्ली (कविता उपाध्याय) वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर और व्यापक समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से VPR Finmart की ग्रैंड ओपनिंग भव्य रूप से संपन्न हुई। संस्था का उद्देश्य लोगों को उनकी जरूरत और जीवन के अलग-अलग पड़ाव के अनुसार वित्तीय योजना एवं निवेश संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
✨️🏆35 वर्षों के अनुभव के साथ VPR Finmart की भव्य ग्रैंड ओपनिंग, वित्तीय समाधान प्लेटफॉर्म
👇YouTube Link
VPR Finmart की ओर से बताया गया कि संस्था CA Ved Prakash Rustagi के 35 वर्षों से अधिक के अनुभव और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के आधार पर कार्य कर रही है। यहां निवेश, म्यूचुअल फंड, बीमा, रिटायरमेंट प्लानिंग, टैक्स प्लानिंग, एस्टेट प्लानिंग सहित विभिन्न वित्तीय जरूरतों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर संस्था ने ग्राहकों के लिए पारदर्शी एवं भरोसेमंद वित्तीय सलाह उपलब्ध कराने पर जोर दिया। VPR Finmart ने कहा कि उसका उद्देश्य जटिल वित्तीय निर्णयों को सरल बनाकर लोगों को उनके भविष्य के लिए बेहतर योजना बनाने में सहायता करना है।
संस्था की ओर से युवाओं, प्रोफेशनल्स, परिवारों और रिटायरमेंट की योजना बना रहे लोगों के लिए अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

