• Sat. Aug 1st, 2026

Namami Digital News

#NamamiDigitalNews

कला निकेतन इंटरनेशनल स्कूल में ‘मल्टीडिसिप्लिनरी एंड स्किल बेस्ड लर्निंग’ विषय पर शिक्षक सेमिनार आयोजित, टॉप-5 विजेताओं को किया गया सम्मानित

ByNamami Digital News

Jul 31, 2026

नई दिल्ली (कविता उपाध्याय)

शिमला एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि. 1983) द्वारा संचालित कला निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर में शुक्रवार को “मल्टीडिसिप्लिनरी एंड स्किल-बेस्ड लर्निंग” विषय पर शिक्षक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप शिक्षकों को आधुनिक, बहुविषयक एवं कौशल आधारित शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाना था।

👇YouTube Link

कार्यक्रम में शिमला एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक एवं चेयरमैन इंजीनियर ओ. पी. राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योत्सना सक्सेना, सीईओ, आदित्य बिरला ग्रुप ऑफ स्कूल्स, तथा रिसोर्स पर्सन के रूप में श्रीमती नलिनी वंसन, प्रोडक्ट मैनेजर, गोयल ब्रदर्स प्रकाशन, उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर श्रीमती ज्योति आर्या (ऑफिसिएटिंग वाइस प्रिंसिपल), श्री एस. पी. शर्मा (सीनियर अकादमिक कोऑर्डिनेटर), श्रीमती रागिनी शर्मा (एस्टेट मैनेजर) एवं श्रीमती मधु शर्मा (अकादमिक कोऑर्डिनेटर) की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 

सेमिनार के दौरान शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप नवाचारपूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षण विधियों पर अपने रचनात्मक विचार और प्रस्तुतियाँ साझा कीं। विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

समापन अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने इस सेमिनार को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए उपयोगी बताया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, रिसोर्स पर्सन, प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया।

By Namami Digital News

Namami Digital A Social News Channel दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जिसमें न्यूज चैनल राजनीति, अध्यात्म, ज्‍योतिष , मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से जुड़ी हुई न्यूज देखने को मिलती हैं।Namami Digital न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ बने रहें। Official website: www.namamidigital.com YouTube; https://www.youtube.com/c/NamamiDigitalNews Like us on Facebook : https://www.facebook.com/NamamiDigitalNews/ Facebook Page -https://www.facebook.com/Namami-Digital-News-109182121515892 Follow us on Twitter : https://twitter.com/NamamiDigital Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/namamidigitalnews/ Whatsapp Number: 8376939327 Email: info@namamidigital.com

You missed

Exit mobile version