नई दिल्ली (कविता उपाध्याय): द न्यू अशोका को-ऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड (CHBS Ltd.) के हाल ही में संपन्न चुनावों के परिणाम 12 जुलाई 2026 को अशोका भवन में घोषित किए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का स्वागत किया गया तथा सदस्यों के लिए दोपहर भोज का भी आयोजन किया गया।
👇YouTube Link
निर्वाचन अधिकारी तेजपाल सिंह द्वारा जारी परिणाम सूची के अनुसार राजीव कुमार अग्रवाल अध्यक्ष (President) निर्वाचित हुए। अरुण कुमार गोयल एवं प्रमोद मंत्री उपाध्यक्ष (Vice President) चुने गए। हेमा सक्सेना और ज्योति गोयल महिला सदस्य (Women Member) के रूप में निर्वाचित हुईं।

इसके अलावा धीरज गोयल, कृष्ण कुमार, मीनू मुकेश जैन, संजीव गुप्ता तथा संजीव ग्रोवर प्रबंध समिति के सदस्य (Members) निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचन अधिकारी तेजपाल सिंह ने परिणामों की औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि नवगठित प्रबंध समिति का कार्यकाल 12 जुलाई 2026 से आगामी तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया।

नई प्रबंध समिति में राजीव कुमार अग्रवाल (अध्यक्ष), अरुण कुमार गोयल (उपाध्यक्ष), प्रमोद मंत्री (उपाध्यक्ष), हेमा सक्सेना (महिला सदस्य), ज्योति गोयल (महिला सदस्य), धीरज गोयल, कृष्ण कुमार, मीनू मुकेश जैन, संजीव गुप्ता तथा संजीव ग्रोवर (सदस्य) शामिल हैं। सोसाइटी के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यशैली के साथ सोसाइटी के विकास और सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

