• Wed. Jul 15th, 2026

Namami Digital News

#NamamiDigitalNews

लायन्स क्लब दिल्ली किरण के नवनिर्वाचित निदेशक मंडल का भव्य अधिष्ठापन, ‘किरण की पाठशाला’ बुक स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

ByNamami Digital News

Jul 14, 2026

नई दिल्ली  (कविता उपाध्याय)

लायन्स क्लब दिल्ली किरण, प्रांत 321-ए3 के नवनिर्वाचित निदेशक मंडल एवं अध्यक्ष लायन वी. डी. बंसल का अधिष्ठापन समारोह आईपैक्स भवन, आई.पी. एक्सटेंशन, दिल्ली में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि एवं अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतपाल लायन संजय गांधी ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्रांतपाल प्रथम लायन महेश बंसल तथा उपप्रांतपाल द्वितीय लायन पुनीत बंसल उपस्थित रहे।

✨️🎙🌼लायन्स क्लब दिल्ली किरण के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य अधिष्ठापन, ‘किरण की पाठशाला’ बुक स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

 

👇YouTube Link

 

📸 नमामि डिजिटल न्यूज़

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, शिक्षा एवं क्लब की विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण “किरण की पाठशाला” के नाम से लगाया गया बुक स्टॉल रहा, जहाँ शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और प्रेरणादायक साहित्य की पुस्तकों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस पहल की अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

समारोह में पूर्व प्रांतपालों, प्रांतीय पदाधिकारियों, विभिन्न लायन्स क्लबों के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन पीएमजेएफ लायन विकास बंसल, लायन सुरेश बिंदल, लायन अमित गोयल, लायन सागर गर्ग, लायन जी. सी. गुप्ता सहित पूरी आयोजन समिति के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

By Namami Digital News

Namami Digital A Social News Channel दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जिसमें न्यूज चैनल राजनीति, अध्यात्म, ज्‍योतिष , मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से जुड़ी हुई न्यूज देखने को मिलती हैं।Namami Digital न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ बने रहें। Official website: www.namamidigital.com YouTube; https://www.youtube.com/c/NamamiDigitalNews Like us on Facebook : https://www.facebook.com/NamamiDigitalNews/ Facebook Page -https://www.facebook.com/Namami-Digital-News-109182121515892 Follow us on Twitter : https://twitter.com/NamamiDigital Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/namamidigitalnews/ Whatsapp Number: 8376939327 Email: info@namamidigital.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *