• Sun. Aug 2nd, 2026

Namami Digital News

#NamamiDigitalNews

लायंस क्लब दिल्ली किरण की अनूठी पहल: आईपी एक्सटेंशन की 22 ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के बीच पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण प्रतियोगिता, संयोजक लायन सुरेश बिंदल की अहम भूमिका

ByNamami Digital News

Aug 1, 2026

नई दिल्ली ,कविता उपाध्याय

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से लायंस क्लब दिल्ली किरण, डिस्ट्रिक्ट 321-ए3 द्वारा आईपी एक्सटेंशन क्षेत्र की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के मध्य “पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण प्रतियोगिता-2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव अभियान के संयोजक लायन सुरेश बिंदल ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत अब तक लगभग 2200 पौधों का वितरण विभिन्न आवासीय सोसायटियों में किया जा चुका है और सभी प्रतिभागी सोसायटियां पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साहपूर्वक कार्य कर रही हैं।

☀️🎙✨️लायंस क्लब दिल्ली किरण की अनूठी पहल: आईपी एक्सटेंशन की 22 ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के बीच पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण प्रतियोगिता, संयोजक लायन सुरेश बिंदल की अहम भूमिका

 

👇YouTube Link

लायन सुरेश बिंदल के अनुसार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सोसायटियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोसायटी को ₹11,000, द्वितीय स्थान पर ₹7,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सोसायटी को ₹5,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य सभी सोसायटियों को लायंस इंटरनेशनल की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निकट भविष्य में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में सभी 22 सहभागी सोसायटियों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 2 अगस्त को विशेषज्ञों की निर्णायक टीम सभी सोसायटियों का निरीक्षण करेगी तथा पूरे कार्यक्रम का समापन बाटला अपार्टमेंट, दिल्ली-92 में होगा। समापन समारोह में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। विशेष रूप से नाड़ी विद्या एवं औषधीय पौधों के विशेषज्ञ श्री राकेश जी “वृक्षों का पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा में योगदान” विषय पर व्याख्यान देंगे।

 

इस प्रतियोगिता में सहयाद्रि अपार्टमेंट, मिथिला अपार्टमेंट, मैत्री अपार्टमेंट, पूजा अपार्टमेंट, राजधानी निकुंज, श्री गणेश अपार्टमेंट, पार्श्वनाथ अपार्टमेंट, संचार लोक, आर्य नगर, नव कुंज अपार्टमेंट, बाटला अपार्टमेंट, प्रशांत अपार्टमेंट, सह विकास अपार्टमेंट, वंदना अपार्टमेंट, विदिशा अपार्टमेंट, परिवार अपार्टमेंट, शुभम अपार्टमेंट, दिल्ली राजधानी, हिमालय अपार्टमेंट सहित कुल 22 ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां भाग ले रही हैं।

 

क्लब अध्यक्ष लायन भगवान दास बंसल, क्लब मंत्री लायन सागर गर्ग, संभागीय अध्यक्ष लायन विकास बंसल एवं कोऑर्डिनेटर लायन संजय अग्रवाल ने बताया कि 1 अगस्त को हरियाणा के मंडी डबवाली से लेकर दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन तक 134 लायंस क्लब अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। इनमें लायंस क्लब दिल्ली किरण एकमात्र ऐसा क्लब है, जो एक ही दिन में 22 अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

 

क्लब पदाधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। यह प्रतियोगिता केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का उदहारण है

By Namami Digital News

Namami Digital A Social News Channel दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जिसमें न्यूज चैनल राजनीति, अध्यात्म, ज्‍योतिष , मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से जुड़ी हुई न्यूज देखने को मिलती हैं।Namami Digital न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ बने रहें। Official website: www.namamidigital.com YouTube; https://www.youtube.com/c/NamamiDigitalNews Like us on Facebook : https://www.facebook.com/NamamiDigitalNews/ Facebook Page -https://www.facebook.com/Namami-Digital-News-109182121515892 Follow us on Twitter : https://twitter.com/NamamiDigital Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/namamidigitalnews/ Whatsapp Number: 8376939327 Email: info@namamidigital.com

You missed