• Sat. Jul 11th, 2026

Namami Digital News

#NamamiDigitalNews

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पूर्वी दिल्ली द्वारा श्री उत्सव 2026’ में उमड़ा जनसैलाब , जादूगर राजकुमार ने बांधा समां

ByNamami Digital News

Jul 11, 2026

नई दिल्ली (कविता उपाध्याय)  :  अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, पूर्वी दिल्ली द्वारा मेसिना बैंक्वेट, सीबीडी ग्राउंड, विश्वास नगर में “श्री उत्सव 2026 – एक कदम स्वावलंबन की ओर” का भव्य आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के साथ अन्य समाज की 115 महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का मंच प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर दिल्ली की उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, दिल्ली सभा अध्यक्ष श्री बिमल जी बैंगानी, प्रख्यात उद्योगपति श्री जोधराज जी बैद, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की सह मंत्री श्रीमती अर्चना जी जैन, परामर्शक श्रीमती सायर जी बैंगानी, कार्यसमिति सदस्य एवं दिल्ली-उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती सुनीता जी जैन, सभी क्षेत्रीय सभाओं के पदाधिकारी, अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली से श्रीमान बाबूलाल जी गोलछा, सभी क्षेत्रीय महिला मंडल के पदाधिकारी , तेयुप के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पटका पहना कर स्वागत किया। अपने प्रेरक वक्तव्य में सभी ने महिलाओं के उत्साह, रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाला बताते हुए एक प्रेरणादाई पहल बताया।

👇YouTube Link

जैन विधि से नमस्कार महामंत्र के सामूहिक वाचन एवं कन्या मंडल द्वारा प्रेरणा गीत के संगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंगला कुण्डलिया ने ‘श्री उत्सव’ की अवधारणा एवं महिला स्वावलंबन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मंडल की बहनों ने स्वावलंबन की उपयोगिता दर्शाती प्रेरक नाटिका प्रस्तुत की। महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों और विभिन्न घरेलू व्यंजनों के स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र थे। इस प्रदर्शनी में real व इमिटेशन jewellery, footwear, राखियां, सजावटी सामान, एक्सेसरीज, साड़ियां, कपड़े, bakery products आदि अनेकों विभिन्न प्रकार के सामान एक ही छत के नीचे थे।

शाम को प्रसिद्ध जादूगर श्री राजकुमार जी का जादुई प्रदर्शन तथा बच्चों व महिलाओं की विचित्र वेशभूषा आकर्षण का केंद्र थी। सभी के लिए आकर्षक उपहार एवं लकी ड्रॉ रखे गए थे। प्रवेश द्वार पर मंडल की योजनाओं को दर्शाता मॉडल और poster के द्वारा महिला मंडल के कार्यों की जानकारी सभी को दी गई।

प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक चले इस एक दिवसीय आयोजन में लगभग 2500 लोगों की सहभागिता रही, जिसने ‘श्री उत्सव 2026’ को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती प्रेम भंसाली, श्रीमती विजयलक्ष्मी दूगड़,श्रीमती प्रमिला डागा ने इस कार्यक्रम की आयोजना और संयोजन में अथक श्रम का नियोजन किया। मंच संचालन मंत्री श्रीमती दीपिका नाहटा ने किया।

By Namami Digital News

Namami Digital A Social News Channel दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जिसमें न्यूज चैनल राजनीति, अध्यात्म, ज्‍योतिष , मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से जुड़ी हुई न्यूज देखने को मिलती हैं।Namami Digital न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ बने रहें। Official website: www.namamidigital.com YouTube; https://www.youtube.com/c/NamamiDigitalNews Like us on Facebook : https://www.facebook.com/NamamiDigitalNews/ Facebook Page -https://www.facebook.com/Namami-Digital-News-109182121515892 Follow us on Twitter : https://twitter.com/NamamiDigital Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/namamidigitalnews/ Whatsapp Number: 8376939327 Email: info@namamidigital.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *