New Delhi (Namami Digital News Desk)
पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। आसपास की दुकानों को खाली करवाया गया।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल ने बताया कि 11 बजे सूचना मिली थी कि झील खुरेजी के पास मिठाई की दुकान में आग लगी थी। कोई हताहत नहीं हुआ है।
