• Tue. Jul 21st, 2026

Namami Digital News

#NamamiDigitalNews

‘ट्रस्ट समाचार’ के द्वितीय अंक का विमोचन, माता रानी के लिए चांदी का भव्य विराट छत्र बनाने का संकल्प

ByNamami Digital News

Jul 20, 2026

नई दिल्ली (कविता उपाध्याय) :श्री वैष्णो सेवा मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘ट्रस्ट समाचार’ के जुलाई माह के द्वितीय अंक का भव्य विमोचन करोल बाग स्थित पी.पी. ज्वैलर्स शोरूम में आयोजित समारोह के दौरान संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के मुख्य प्रायोजक एवं पी.पी. ज्वैलर्स के चेयरमैन श्री पवन गुप्ता के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट ने श्री माता रानी जी की सेवा एवं श्रद्धा स्वरूप शुद्ध चांदी का भव्य एवं विराट छत्र बनवाने का संकल्प भी लिया।

👇YouTube Link

कार्यक्रम में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने ‘ट्रस्ट समाचार’ के उद्देश्य, समाज सेवा की गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि माता रानी के लिए प्रस्तावित चांदी का विशाल छत्र केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और पुण्य का दिव्य कार्य है। इस पुनीत सेवा को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं से श्रद्धानुसार सहयोग एवं स्वेच्छानुसार आर्थिक योगदान देने का आग्रह किया गया। साथ ही घोषणा की गई कि इस सेवा में सहयोग देने वाले दानदाताओं के नाम “छत्र स्तंभ एवं माँ के सेवक” शीर्षक के अंतर्गत स्वर्णिम स्मारिका-पट्ट पर सम्मानपूर्वक अंकित किए जाएंगे।

समारोह में ट्रस्ट के प्रधान श्री सतीश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी और जनसहयोग से इस संकल्प को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पी.पी. ज्वैलर्स के चेयरमैन पवन गुप्ता, भीमसेन मित्तल, सचिन गुप्ता (बॉडी केयर) सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, ट्रस्ट सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी ने ‘ट्रस्ट समाचार’ के द्वितीय अंक के नियमित प्रकाशन की सराहना करते हुए ट्रस्ट के सेवा कार्यों की प्रशंसा की तथा माता रानी के लिए प्रस्तावित भव्य चांदी के छत्र निर्माण में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।

By Namami Digital News

Namami Digital A Social News Channel दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जिसमें न्यूज चैनल राजनीति, अध्यात्म, ज्‍योतिष , मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से जुड़ी हुई न्यूज देखने को मिलती हैं।Namami Digital न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ बने रहें। Official website: www.namamidigital.com YouTube; https://www.youtube.com/c/NamamiDigitalNews Like us on Facebook : https://www.facebook.com/NamamiDigitalNews/ Facebook Page -https://www.facebook.com/Namami-Digital-News-109182121515892 Follow us on Twitter : https://twitter.com/NamamiDigital Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/namamidigitalnews/ Whatsapp Number: 8376939327 Email: info@namamidigital.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *