नई दिल्ली (कविता उपाध्याय )
उर्मिल फाउंडेशन द्वारा आनंद विहार स्थित एमसीडी स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीसरी, चौथी एवं पांचवीं कक्षा के 100 से अधिक बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की गई। जिन बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे
☀️✨️उर्मिल फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर, सैकड़ो बच्चों को मिला लाभ
👇YouTube Link
उर्मिल फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती मृदुला रस्तोगी ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और सेवा के क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी अभियान संचालित करती रहती है।
फाउंडेशन अपने स्किल सेंटर के माध्यम से मेहंदी आर्ट, ब्यूटीशियन, नेल आर्ट और इंग्लिश स्पीकिंग जैसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।
विद्यालय प्रशासन ने उर्मिल फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य और समाज हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
