दिल्ली, (कविता उपाध्याय )
कला निकेतन सीनियर सेकेंडरी बाल विद्यालय, दुर्गापुरी एक्सटेंशन में मंगलवार को कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया।
☀️🎙✨️कला निकेतन सीनियर सेकेंडरी बाल विद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम,
नई शिक्षा नीति और CBSE पाठ्यक्रम पर किया गया मार्गदर्शन
👇YouTube Link
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने CBSE के नए पाठ्यक्रम, नई शिक्षा नीति (NEP) तथा विद्यालय की नवीन गाइडलाइंस एवं नियमों की विस्तार से जानकारी दी। अभिभावकों को बताया गया कि बदलते शैक्षिक परिवेश में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय किस प्रकार नई शिक्षण पद्धतियों और अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं को लागू कर रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर ओ. पी. राय ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों, अनुशासन तथा अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के आपसी सहयोग से ही विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने अभिभावकों को नई शैक्षिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी, सुव्यवस्थित आयोजन एवं विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की पारदर्शी कार्यशैली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।
यह पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हुआ।
