• Thu. Jul 23rd, 2026

Namami Digital News

#NamamiDigitalNews

श्री वैष्णो सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा 197वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ByNamami Digital News

Jul 22, 2026

 

शाहदरा, दिल्ली (कविता उपाध्याय)। श्री वैष्णो सेवा मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा श्री दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर श्री मां की रसोई के अंतर्गत 197वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन विश्वास नगर, शाहदरा स्थित माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

☀️🎙✨️श्री वैष्णो सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा 197वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

👇YouTube Link

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर श्री भोग प्रसाद ग्रहण किया तथा धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया।

इस अवसर पर जय नारायण अग्रवाल द्वारा भंडारे में विशेष सेवा प्रदान की गई, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ट्रस्ट परिवार ने सराहना की। उनके सेवा भाव ने आयोजन को और अधिक सफल एवं प्रेरणादायक बनाया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ट्रस्ट के प्रधान सतीश अग्रवाल, महामंत्री दीपेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता सहित समस्त ट्रस्ट परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज एवं धर्म सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

By Namami Digital News

Namami Digital A Social News Channel दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जिसमें न्यूज चैनल राजनीति, अध्यात्म, ज्‍योतिष , मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से जुड़ी हुई न्यूज देखने को मिलती हैं।Namami Digital न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ बने रहें। Official website: www.namamidigital.com YouTube; https://www.youtube.com/c/NamamiDigitalNews Like us on Facebook : https://www.facebook.com/NamamiDigitalNews/ Facebook Page -https://www.facebook.com/Namami-Digital-News-109182121515892 Follow us on Twitter : https://twitter.com/NamamiDigital Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/namamidigitalnews/ Whatsapp Number: 8376939327 Email: info@namamidigital.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *