नई दिल्ली (कविता उपाध्याय) : आई.पी. एक्सटेंशन स्थित बॉर्डर रोड्स को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड (हिम वर्षा अपार्टमेंट) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष एस. के. तलवार ने की, जबकि सचिव मंजू पाठक ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में चुनाव अधिकारी अजय कुमार राठी तथा रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी (RCS) के पर्यवेक्षक समीर शांडिल्य की उपस्थिति एवं देखरेख में पूर्व में संपन्न चुनाव प्रक्रिया का भी उल्लेख किया गया।
🌼✨️🎙हिम वर्षा अपार्टमेंट की वार्षिक आम सभा संपन्न, विकास कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति
👇YouTube Link
बैठक की शुरुआत दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वर्ष 2024-25 के ऑडिटेड खातों एवं पिछली एजीएम की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया।


साथ ही सोसायटी के विकास एवं रखरखाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए सीवरेज सिस्टम के नवीनीकरण, क्षतिग्रस्त पाइपों को पीवीसी पाइपों से बदलने, लंबे समय से लंबित रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना को पूरा करने, सरकारी सब्सिडी योजना के अंतर्गत मुख्य द्वार एवं पंप हाउस पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के रूप में विकसित करने जैसे प्रस्तावों पर सहमति बनी।


इस अवसर पर अध्यक्ष एस. के. तलवार ने कहा कि सोसायटी के विकास, पारदर्शिता और बेहतर सुविधाओं के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। वहीं सचिव मंजू पाठक ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की। बैठक की संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई तथा अंत में सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
