• Wed. Feb 11th, 2026

Namami Digital News

#NamamiDigitalNews

ये राज्य फ्री दे रहा है 100 गज के प्लॉट! नहीं देना होगा एक भी रुपया, बस ये है शर्त

ByNamami Digital News

Nov 15, 2024

Namami Digital News

Kavita Upadhyay

आपको भी 100 गज का प्लॉट चाहिये, वो भी बिना पैसा खर्च किये? आपके पास मुफ्त में प्लॉट लेने का अच्छा मौका है। बस एक कंडीशन का पूरा होना जरूरी है। हरियाणा में कम आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के तहत दो लाख पात्र लाभार्थियों को 100 गज के प्लॉट देने की योजना बना रही है। राज्य सरकार ने इस योजना का खाका तैयार कर दिया है।

 

पात्र आवेदकों को मिलेगा फायदा

 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के दो लाख लोगों का अपना घर होने का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। इस योजना के तहत उन पात्र लोगों को फायदा होगा, जिनके पास अपनी जमीन नहीं है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ग्रामीण इलाकों में 100 गज का प्लॉट दिया जाएगा।

 

योजना के अहम प्वाइंट

 

पांच लाख लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है।

 

पहले चरण में दो लाख लोगों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

 

लाभार्थियों को 100 गज का प्लॉट मिलेगा, जिससे वे अपना घर बना सकें।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय सहायता

 

बयान में बताया गया है कि सरकार ने 100 गज के प्लॉट पर घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने की भी योजना बनाई है। यह मदद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दी जाएगी। Housing for All विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य राज्य के उन निम्न आय वर्ग के परिवारों को लाभ पहुंचाना है, जिनके पास अपना घर नहीं है।

 

गरीब परिवारों की जीवनशैली में होगा सुधार

 

गणेशन ने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं तेज करने के निर्देश दिए ताकि पात्र लाभार्थियों को जल्द फायदा मिल सके।

 

प्लॉट के आसपास मिलेंगी सभी सुविधाएं

 

मुख्यमंत्री ने हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश जारी कर दिये हैं। जहां 100 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, वहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इनमें पक्की सड़कें, बिजली, साफ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क और हरे-भरे खुले स्थान शामिल हैं।

By Namami Digital News

Namami Digital A Social News Channel दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जिसमें न्यूज चैनल राजनीति, अध्यात्म, ज्‍योतिष , मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से जुड़ी हुई न्यूज देखने को मिलती हैं।Namami Digital न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ बने रहें। Official website: www.namamidigital.com YouTube; https://www.youtube.com/c/NamamiDigitalNews Like us on Facebook : https://www.facebook.com/NamamiDigitalNews/ Facebook Page -https://www.facebook.com/Namami-Digital-News-109182121515892 Follow us on Twitter : https://twitter.com/NamamiDigital Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/namamidigitalnews/ Whatsapp Number: 8376939327 Email: info@namamidigital.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *